mobile tower kaise lagwaye

mobile tower kaise lagwaye ?

Mobile tower kaise lagaya jata hai ?
मोबाइल टावर कैसे लगाया जाता है ?

हेलो दोस्तों स्वागत है आप सभी का हमारे ब्लॉग हिंदी टेक्निक्स में दोस्तों आज हम आपको मोबाइल टावरों के बारे में बताने वाली है जैसा कि आप सभी को पता है कि हम जो मोबाइल प्रयोग में लाते हैं वह सब टावर से कनेक्ट होकर चलते हैं अगर यह टावर नहीं होंगे तो हमारे मोबाइल भी काम नहीं करेंगे यहां तक कि हमारे घरों में जितनी भी वायरलेस चीजें प्रयोग में आती है वह कोई भी चीज काम नहीं करेगी इसलिए टावर हमारी जिंदगी में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं | 
 
लेकिन यहां पर बहुत सारे सवाल ऐसे हैं जो मोबाइल टावर को लेकर सभी के मन में रहते हैं Like
मोबाइल टावर कैसे लगवाएं ?
मोबाइल टावर लगाने के नियम 2022 ?
मोबाइल टावर कैसे हटाए ?
मोबाइल टावर कैसे काम करते हैं ?
क्या मोबाइल टावर से मनुष्य को नुकसान होता है ?
कैसे आवासीय क्षेत्र में मोबाइल टावर की स्थापना को रोकना है ?
मोबाइल टावर घर से कितनी दूरी पर होना चाहिए ?
मोबाइल टावर से निकलने वाले रेडिएशन मनुष्य को नुकसान पहुंचा सकता है या नहीं ?
मोबाइल टावर की शिकायत कैसे करें ?
मोबाइल टावर की ऊंचाई कितनी होती है ?
मोबाइल टावर लगाने के लिए क्या नियम है ?
 
ऐसे बहुत सारे सवाल हैं जिनके जवाब लोग ढूंढते हैं उनको मिल नहीं पाते तो दोस्तों आज हम अपने इस आर्टिकल में इन सभी सवालों के आपको जवाब देने वाले हैं मोबाइल टावर से संबंधित सभी सवालों के जवाब आपको मिल जाएंगे यदि हमसे कोई सवाल छूट गया है तो आप हमारे कांटेक्ट फॉर्म को भर कर हमसे सवाल पूछ सकते हैं हम आपका जवाब जरूर देंगे तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं |
mobile tower kaise lagwaye ?
mobile tower kaise lagwaye ? Mobile tower kaise hataye ?

mobile tower kaise lagwaye ?

हम निम्न प्रश्नों के उत्तर देंगे…

Q1 – Mobile tower kaise lagwaye ?

A1 – मोबाइल टावर लगवाने के दो कारण हो सकते हैं पहला कारण यह कि आप मोबाइल टावर लगवा कर पैसा कमाना चाहते हैं | और दूसरी वजह यह हो सकती है कि आप मोबाइल टावर लगवा कर जो आपके यहां पर कम सिग्नल आते हैं उसको बेहतर बनाना चाहते हैं |


तो दोस्तों कारण कोई भी हो आपको अगर टावर लगवाना है तो आपको इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा और ऑनलाइन की वेबसाइट हम आपको आगे बता देंगे दो तो यहां पर जिस भी कंपनी का आप टावर लगवाना चाहते हैं जैसे…

  1. जिओ का टावर कैसे लगवाये ?
  2. एयरटेल का टावर कैसे लगवाये ?
  3. आईडिया का टावर कैसे लगवाये ?
  4. बीएसएनएल का टावर कैसे लगवाये ?

apni jagah par tower kaise lagwaye

 

आप किसी भी कंपनी का टावर लगवाना चाहते हैं तो आपको उसकी वेबसाइट पर जाना होगा और वहां पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा उसके बाद टीम आपके घर आएगी और जांच करने के बाद आगे की प्रक्रिया वह आपको बता देगी अगर आप जियो का टावर लगवाना चाहते हैं तो आपको जिओ की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.jio.com/partner-with-jio पर जाना होगा इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपको अगर प्लॉट में लगवाना है तो प्लॉट के लिए आवेदन करें और अगर आपको छत पर लगवाना है तो छत के लिए आवेदन करें ( ध्यान रहे इसके लिए आपसे कोई भी एडवांस पैसा नहीं मांगा जाएगा अगर कोई एडवांस पैसा मांगता है तो समझ लीजिए वह फ्रॉड है )

इसके अतिरिक्त अगर आप किसी और कंपनी का टावर लगवाना चाहते हैं तो हम आपको एक थर्ड पार्टी वेबसाइट के बारे में बताते हैं इस वेबसाइट पर जाकर आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं इसकी वेबसाइट https://www.industowers.com/ यह है |
 

Q2 – Mobile tower lagwane ke niyam ?

A2 – Mobile tower lagwane ke liye kya kya chahiye – दोस्तों अगर हम मोबाइल टावर लगवाना चाहते हैं तो हमारे लिए काफी सारे नियम है जो पूरे करने होते हैं इसके साथ-साथ जो टेलीकॉम कंपनी आपके यहां पर टावर लगा रही है उसको भी काफी सारे नियम है जो पूरे करने होते हैं तो जिसके यहां टावर लग रहा है उसके लिए और जो टावर लगा रहा है उसके लिए दोनों के ही लिए क्या-क्या नियम है वह हम आगे बता रहे हैं और यह नियम दोनों को ही पूरे करने होते हैं |
 
नियम निम्न प्रकार हैं
  • सबसे पहले जहां पर टावर लग रहा है वहां से 100 मीटर के दायरे में कोई भी स्कूल या कोई भी हॉस्पिटल या फिर कोई भी ऐसी पब्लिक प्लेस नहीं होनी चाहिए जहां पर भीड़ ज्यादा रहती है |
  • RWA( Residence welfare society ) से NOC लेने होती है तभी कोई भी टेलीकॉम कंपनी वहां पर टावर लगा सकती है क्योंकि बिना सोसाइटी की मर्जी के वहां पर टावर नहीं लग सकता |
  • Structural safety certificate – यह वह सर्टिफिकेट होता है जिससे यह प्रमाणित किया जाता है कि जिस बिल्डिंग की छत पर टावर लग रहा है वह पूरी तरह से मजबूत है या नहीं |
  • NOC जमीन के मालिक से और बिल्डिंग के मालिक से |
  • एक एग्रीमेंट जो हो जमीन के मालिक और टेलीकॉम कंपनी के बीच में होता है |
  • ग्रामीण क्षेत्र में 2500 sqft और शहरी क्षेत्र में 2000 sqft जमीन होनी चाहिए अगर छत पर टावर लगवाना है तो 500 sqft जगह होनी चाहिए |
  • जहां पर टावर लगाया जा रहा है वहां की आस पड़ोस के लोग कोई भी टावर लगाने के विरुद्ध नहीं होना चाहिए वरना टावर नहीं लग पाएगा |
  • जिस बिल्डिंग में टावर लग रहा है उसका नक्शा पास होना चाहिए |

Q3 – Mobile tower kaise hataye ?

A1 – मोबाइल टावर हटाने के नियम – अगर बात करें हम मोबाइल टावर हटाने की तो मोबाइल टावर हटाने के लिए कोई भी ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं है लेकिन अगर आप किसी टावर को हटाना चाहते हैं या फिर उस टावर को वहां से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट कराना चाहते हैं तो दोस्तों आपको बता दें कि जब टावर लगाया जाता है उसी वक्त आपको इसके बारे में सोचना होता है |

अगर आपके एरिया में मोबाइल टावर लग रहा है तो उसी वक्त आप और आपके आसपास के लोग मिलकर इसके खिलाफ कार्यवाही कर सकते हैं और अगर आपकी कोई बात ना सुने तो आप अदालत का दरवाजा भी खटखटा सकते हैं |

लेकिन दोस्तों इसके लिए जो कार्यवाही होगी वह तभी की जाएगी जब रेडिएशन के अतिरिक्त कोई और ऐसी वजह हो जिसकी वजह से वहां पर टावर ना लगाया जा सके | अगर आप सिर्फ रेडिएशन के आधार पर यह कहेंगे कि यहां से टावर हटा दीजिए या फिर यहां पर टावर नहीं लगेगा तो अदालत में आपकी कोई भी बात नहीं सुनी जाएगी | जब आप के आस पास कोई टावर लग रहा हो उसी वक्त आप इसका एक्शन ले सकते हैं और अगर टावर लग जाता है उसके बाद में आप कुछ भी नहीं कर सकते क्योंकि जब किसी जगह पर टावर लगाया जाता है तो उससे पहले सभी जांच प्रक्रियाएं पूरी की जाती हैं और RWA( Residence welfare society ) से भी इसकी परमिशन ली जाती है उसी के बाद यह टावर लगाया जाता है |

टावर लगाने से पहले जब आपको पता चल जाए कि टावर यहां पर लग रहा है तो आप सभी लोग मिलकर इस पर  ACTION ले सकते हो और जो भी आपकी मान्य समस्या है उस समस्या की जांच होगी और अगर आपकी समस्या सही पाई जाती है तो वहां पर टावर नहीं लगाया जाएगा |

Q3 – How to work mobile tower in hindi ?

A1 – coming soon…

Q4 – Is mobile tower radiation harmful for human body ?

A1 – coming soon…

Q1 – Minimum distance between mobile tower and home ?

A1 – coming soon…

Q1 – How to complaint against mobile tower ?

A1 – coming soon…

Q1 – Mobile tower ki height kitni hoti hai ?

A1 – coming soon…

धन्यवाद

Our other interesting posts

e श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap